 |
Introduction to Nawada बिहार राज्य के 38 जिलों में नवादा एक जिला हैं ,जो भारतवर्ष के कृषि प्रधान क्षेत्रों में से एक हैं । कृषि यहाँ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं । नवादा जिला अपनी सीमा गया, नालंदा, शेखपुरा और जमुई जिले के साथ साझा करता हैं । यहाँ के कुछ क्षेत्र समतल और कुछ पहाड़ी हैं । सकरी, खुरी, पंचाने, भूसरी, तिलैया, धनार्जय नवादा की प्रमुख नदियाँ हैं । नवादा जिले में पांच विधानसभा सीट नवादा, हिसुआ, रजौली, गोबिंदपुर और वारसलीगंज हैं । 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ का साक्षरता दर 61.63 % और लिंगानुपात 936 हैं । NH 31 और NH 82 यहाँ के मुख्य हाइवेज हैं ।
|